फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर: अब गर्भगृह में जाकर जल चढ़ा सकेंगे श्रद्धालु, आज से नई व्यवस्था लागू

Sun, 27 Jun 2021 11:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में पूर्व की भांति व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश गर्भगृह में दिया जाएगा, जो जल चढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। नई व्यवस्था के तहत दो माह बाद श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक व स्पर्श दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में पूर्व की भांति व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश गर्भगृह में दिया जाएगा, जो जल चढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काशी वासियों की अटूट श्रद्धा और उनकी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को कोविड के नियमों का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के सभी मंदिरों को खोलने का आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें