फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परशुराम जयंती पर भक्तों ने किया दर्शन,बटुका का उपनयन संस्कार किया गया

Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

परशुराम जयंती के दिन बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया इसके साथ ही भगवान परशुराम का मंदिर जीर्णोद्धार के लिए खोला गया जिसमें भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
 
विज्ञापन
बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजातालाब पारशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान शिव धाम फाउंडेशन ने पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित भीमचंडी धाम में स्थित भगवान परशुराम के सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किया। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को भक्तों के पूजन दर्शन के लिए खोला गया। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचण्डी में स्थित यह मंदिर आस्थावानों के लिए एक प्रमुख केंद्र रहा है।

विज्ञापन


मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही मंगलवार को यहां पर बटुकों का उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) भी संपन्न कराया गया।  विद्वान पंडितों की उपस्थिति में राष्ट्र की अखंडता व जनकल्याण हेतु विशेष वैदिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया। मंत्रोच्चार और हवन कर यहां उपस्थित भक्तिजनों ने भगवान से भारतवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें