फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजानन को भक्तों ने लगाया भोग, उतारी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति महोत्सव में सार्वजनिक पंडाल नहीं लग रहे हैं, लेकिन घरों में उत्सव की धूम है। सुबह और शाम की आरती परिवार के सभी लोग साथ में करते हैं। इसके बाद गणपति के जयकारे लगाए जाते हैं। कॉलोनियां गणपति बप्पा मोरया...से गूंजायामान हो उठती हैं। रात में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में गणेशोत्सव की धूम लगातार पांचवें दिन भी रहीं। भक्तों ने सुबह मंत्रों से भगवान गणेश को पूजा तो सायंकाल प्रांगण गीता श्लोक से गूंजा। मंगलवार को सुबह श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव के संस्थापक संरक्षक रामचरण व पंडित भास्कर केलकर द्वारा देवमूर्ति की पूजा सविधि संपन्न कराई। इसी क्रम में शाम को शतरंज व मेहंदी के साथ गीतावचन एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट बनाने की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर पिंकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, नीलू अग्रवाल, आशीष विश्वकर्मा, ज्योति गुजराती आदि मौजूद रहे।
गोफ नृत्य में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल द्वारा मनाए जा रहे 113वें उत्सव के पांचवे दिन आचार्य पंडित वीरेश्वर नारायण व पंडित हेमंत जोशी के आचार्यत्व में गणेश जी का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। सांय काल पद्यगान में बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुति दी। वहीं गोफ नृत्य देखकर दर्शकों ने छात्राओं के हुनर को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें