फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाकुंभ में देश-विदेश के श्रद्धालु देखेंगे ज्ञानवापी का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
10 जनवरी से 15 फरवरी तक लगाई जाएगी प्रदर्शनी, ज्ञानवापी खोदाई में मिले देवी-देवताओं के होंगे छायाचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। महाकुंभ में ज्ञानवापी का मॉडल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु देखेंगे। मॉडल की प्रदर्शनी 10 जनवरी से 15 फरवरी तक लगेगी। यह मॉडल 9 मंडप वाला होगा। इसके जरिये 1669 में ज्ञानवापी की स्थिति, खोदाई और उसके पहले पाए गए देवी-देवताओं के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।
श्रीआदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की ओर से ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए सनातनियों को जागरूक करने के लिए प्रयागराज में महाकुंभ में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। न्यास के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. राम प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में गत वर्ष एएसआई की खोदाई से लेकर इसके पहले के ज्ञानवापी में मौजूद साक्ष्यों को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी में ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग, दीवारों पर देवी-देवताओं के चित्र, सनातन मंदिरों की नक्काशी, मां गंगा की सवारी मगरमच्छ को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी छायाचित्रों और मॉडल के इतिहास के बारे में भी अंकित किया जाएगा। इसके अलावा महाकुंभ के पहले 29 नवंबर से सात दिसंबर तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित कथा स्थल पर ज्ञानवापी मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


9 मंडप वाला है ज्ञानवापी मॉडल
ज्ञानवापी मॉडल में कुल नौ मंडप है। डॉ. राम प्रसाद सिंह ने कहा कि ज्ञानवापी को तोड़े जाने के पहले मंदिर के मॉडल को दर्शाया गया है। शृंगार मंडप, दंडपाणि मंडप, गणेश मंडप, ऐश्वर्य मंडप, मुक्ति मंडप, ज्ञान मंडप, भैरव मंडप, तारकेश्वर मंडप है। जबकि बीच में गर्भगृह है, जो 32 फीट चौड़ा और 32 फीट लंबा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें