वाराणसी जिला को प्रदेश में पांचवा स्थान प्रदान किया गया है। रैंकिंग का निर्धारण शासन से 73 अति महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया। विकास के इन 73 कार्यक्रमों में वाराणसी को 64 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, चार कार्यक्रमों में बी श्रेणी, एक कार्यक्रम में सी, श्रेणी तथा एक कार्यक्रम में डी श्रेणी हासिल हुई।
तीन कार्यक्रमों में लक्ष्य आंवटन न होने के कारण वे मूल्यांकन से बाहर रखे गये। इस प्रकार कुल मूल्यांकित 70 कार्यक्रमों का पूर्णांक 350 निर्धारित किया गया। जिसके सापेक्ष वाराणसी को कुल 329 अंक प्राप्त हुए। 94 प्रतिशत उपलब्धि वाराणसी ने हासिल की। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से विभिन्न विभागों में संचालित विकास के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति के मूल्यांकन के लिए प्रपत्र निर्धारित किये गये हैं।
मूल्यांकन के लिए निर्धारित प्रपत्रों पर जिलों से आनलाईन फीड की गयी प्रगति के आधार पर जनपदवार रैंकिग जारी की गई। शासन से गठित अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के 04 अधिकारियों की मूल्यांकन समिति ने सूचकांकों का प्रयोग करते हुए रैंकिंग जारी की है।