गाजीपुर जिले के एक गांव में सोमवार की रात देवर द्वारा भाभी के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की सुबह पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। पति के न होने का फायदा उठाकर देवर कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ गाली-गलौज करने लगा।
शोर मचाने के बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल इसकी जानकारी पति को दी। मंगलवार सुबह पीड़िता अपने पति के साथ थाने पर पहुंची और देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।