संपूर्णानंद संस्कृत विवि और बीएचयू के सिंह द्वार से निकलेगा जागरूकता मार्च
- फोटो : FILE PHOTO
विश्व मधुमेह दिवस पर मंगलवार को जागरूकता मार्च निकाल कर लोगों को इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीमारी के प्रति आगाह किया जा सके, इस उद्देश्य के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की भी अहम भूमिका होगी।
सरकारी और निजी अस्पतालों में मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनियमित जीवनशैली और खानपान सही न होने की वजह से ही कम उम्र के लोग भी इस खतरनाक बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं।
नियमित व्यायाम, संतुलित आहार आदि को अपनाकर इस बीमारी से जा जा सकता है। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे संस्कृत विश्वविद्यालय गेट से भारत माता मंदिर तक सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के निर्देशन में डायबिटीज वॉक निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
वहीं, शाम छह बजे बीएचयू के सिंह से रविदास गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।