फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक देव मुरारी बापू ने कहा, हिंदू समाज को तोड़ने का कुचक्र रच रही है भाजपा

Mon, 08 Oct 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सामाजिक न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र हिन्दू समाज के प्रमुख अंग है। वर्तमान में हिन्दू समाज को तोड़ने का कुचक्र चल रहा है, जिसे एससी/एसटी एक्ट के बहाने पीएम मोदी व भारतीय जनता पार्टी हवा दे रही है। उक्त बातें तीसरा मोर्चा के बैनर तले सामाजिक न्याय यात्रा लेकर आजमगढ़ पहुंचे कथावाचक देव मुरारी बापू ने कहा।
विज्ञापन


यात्रा सोमवार को वाराणसी पहुंची और यहां से इलाहाबाद रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी विकास, राम मंदिर निर्माण, धारा 370, समान नागरिक संहिता आदि के वादे के साथ केंद्र की सत्ता में आई थी। साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब पुन: चुनाव सामने आ गया है।

पूर्व के चुनाव में किए गए एक भी वादे सरकार ने नहीं पूरे किए, जिसके चलते ही अब वे दलित वोट बैंक को लुभाने में जुट गए है। एससी/एसटी एक्ट बिल पीएम मोदी के इसी कवायद का एक हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में पिछड़ों को हवा-हवाई वादे के तहत जोड़ा गया था और दलितों की तरफ आशा भरी नजरों से भाजपा के लोग देख रहे है। दलित कौन है ? वे भी तो हिंदू समाज के ही है, जिन्हें हिन्दू समाज से तोड़ने और अगड़ों और पिछड़ों से लड़ाने का काम वर्तमान में सभी राजनैतिक दल कर रहे है।

यात्रा के संयोजक व पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि राजनैतिक दलों की जातिवादी राजनीति के कारण ही आज तीसरे मोर्च की जरूरत महसूस हो रही है। वर्तमान में तीसरा मोर्चा में 18 दल जुड़ चुके है और रोज नए दल जुड़ते जा रहे है।

2019 के चुनाव में जो दल जहां मजबूत होगा वहां से उसके प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और मोर्चा के अन्य दल उसका समर्थन करेंगे। सामाजिक न्याय यात्रा 16 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी जहां वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा और समान विचारधारा के लोगों, दलों और संगठनों को साथ लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें