फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Varanasi: जी-20 की दूसरी बैठक में दिखेगा देव दीपावली सा नजारा, गंगा किनारे होगी आतिशबाजी और...

Sun, 23 Apr 2023 07:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कृषि विशेषज्ञों की 17 से 19 अप्रैल की बैठक सफलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन जून में होने वाली जी-20 की बड़ी बैठक के लिए शहर को अलग थीम में संवारेगा। शहर में हुई लैंड स्कैपिंग, लाइटिंग के साथ ही शहर को खूबसूरत बनाने के लिए और काम कराने के लिए विभागों से कार्ययोजना मांगी जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में जी-20 को लेकर सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की जून में होने वाली शिखर सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंत्री समूह की बैठक के दौरान काशी में देव दीपावली सरीखा नजारा दिखाई देगा। इसके लिए प्रशासन ने गंगा किनारे आतिशबाजी के साथ ही घाटों पर विभिन्न आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही काशी की धर्म, कला, संस्कृति का अहसास कराने वाले आयोजन भी कराए जाएंगे।

कृषि विशेषज्ञों की 17 से 19 अप्रैल की बैठक सफलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन जून में होने वाली जी-20 की बड़ी बैठक के लिए शहर को अलग थीम में संवारेगा। शहर में हुई लैंड स्कैपिंग, लाइटिंग के साथ ही शहर को खूबसूरत बनाने के लिए और काम कराने के लिए विभागों से कार्ययोजना मांगी जा रही है। जी-20 की पहली बैठक से पहले शहर में बनाए गए लैंड स्कैपिंग, जंगल थीम के मिनी पार्क आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरी बैठक से पहले चौकाघाट, रुद्राक्ष और रविदास पार्क सहित इनके आसपास के क्षेत्रों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वाराणसी में आने वाले मेहमानों की अगवानी के लिए भी अलग9अलग आयोजन किए जाएंगे। एयरपोर्ट पर भी सुविधाएं बढ़ाने के लिए विमानपत्तन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें पार्किंग एरिया के साथ ही नए लाउंज को और सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में जी-20 को लेकर सजावट - फोटो : अमर उजाला

जी-20 की पांच बैठकें और होंगी

जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद अब वाराणसी में पांच बैठकें और होंगी। इसमें 11 से 13 जून तक विकास मंत्रियों की बैठक होगी। यह बैठक वाराणसी के लिए सबसे अहम मानी जा रही है। कारण, इसमें जी-20 देशों के विकास मंत्री शहरी विकास पर मंथन करेंगे। इसके अलावा यहां यूथ-20 समिट इंगेजमेंट ग्रुप लेवल मीटिंग, डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग और सस्टेबनल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।

 

जून में होने वाली मंत्री समूह की बैठक की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। इसमें देव दीपावली की तरह गंगा पार रेती पर आतिशबाजी, घाटों पर आयोजन आदि की रूपरेखा बनाई जा रही है। शहर की सजावट को भी और बढ़ाया जाएगा। -कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें