वाराणसी में जी-20 को लेकर सजावट
- फोटो : अमर उजाला
जी-20 की पांच बैठकें और होंगी
जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद अब वाराणसी में पांच बैठकें और होंगी। इसमें 11 से 13 जून तक विकास मंत्रियों की बैठक होगी। यह बैठक वाराणसी के लिए सबसे अहम मानी जा रही है। कारण, इसमें जी-20 देशों के विकास मंत्री शहरी विकास पर मंथन करेंगे। इसके अलावा यहां यूथ-20 समिट इंगेजमेंट ग्रुप लेवल मीटिंग, डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग और सस्टेबनल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।
जून में होने वाली मंत्री समूह की बैठक की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। इसमें देव दीपावली की तरह गंगा पार रेती पर आतिशबाजी, घाटों पर आयोजन आदि की रूपरेखा बनाई जा रही है। शहर की सजावट को भी और बढ़ाया जाएगा। -कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त