फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामलला की अगवानी में काशी में मनेगी दीपावली, गंगा घाटों पर जलाइए एक दीया राम के नाम

Sat, 20 Jan 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी में गंगा आरती समितियों के सहयोग से 22 जनवरी को देव दीपावली सरीखा आयोजन की तैयारी है। अमर उजाला, जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की अभिनव पहल पर रामोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत काशीवासी नजदीक के गंगा घाटों पर जाकर एक दीया राम के नाम जला सकते हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवाधिदेव महादेव के आराध्य प्रभु श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव काशी में भी अद्भुत तरीके से मनाया जाएगा। रामलला की अगवानी में 22 जनवरी की शाम पांच बजे काशीवासी नजदीक के गंगा घाटों पर जाकर एक दीया राम के नाम जला सकते हैं। इसमें आरती समितियों का विशेष सहयोग रहेगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सहयोग से अमर उजाला भी रामोत्सव मना रहा है। इसमें हर काशीवासी के गंगा के समक्ष के दीप प्रज्ज्वलित करने का मौका है। सभी प्रमुख घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन और दीपमाला सजाकर मर्यादापुरूषोत्तम का स्वागत काशी में किया जाएगा।

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ उपलक्ष्य में काशी के समस्त गंगा महासमितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आरती समितियों के सहयोग से समस्त गंगा घाटों पर दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी से नमो तक सजेगी दीप माला

प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्सव में अस्सी घाट से नमो घाट तक दीप माला सजेगी। अमर उजाला, जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की साझा अपील है कि अपने घर से एक दीपक लेकर आएं और अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के उत्सव में काशी के गंगा तट से भागीदार बनें।

अधिकारी बोले
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्सव को जनभागीदारी से ऐतिहासिक बनाना है। शहरवासी उल्लास के साथ गंगा घाटों पर आएं और एक दीया राम के नाम से जलाकर उत्सव को सफल बनाएं। -कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

काशी और अयोध्या सदियों से एक दूसरे के पूरक हैं। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के काशी में हो रहे भव्य आयोजन में शामिल हों। गंगा घाट पर दीप जलाकर भगवान राम की अगवानी करें। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर

राममय माहौल में हम सभी को गंगा तट पर एक दीपक जलाकर अपनी आस्था जाहिर करने का मौका है। नगर निगम की ओर से भी दीपक की व्यवस्था की गई है। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त

सभी आरती समितियां भगवान शिव की नगरी में प्रभु श्रीराम की अगवानी के लिए तैयार हैं। काशी की जनता से अपील है कि प्राण प्रतिष्ठा के महाआयोजन में शामिल हों। - वागीश दत्त मिश्र, समन्वयक, एक दीया राम के नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें