फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशीराज की जन्मशताब्दी पर समर्पित होगी देव दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इस वर्ष की देव दीपावली काशीराज विभूतिनारायण सिंह की जन्मशताब्दी के अवसर पर उन्हें समर्पित की जाएगी। काशी की प्राचीन संस्था श्रीदेव दीपावली आरती महासमिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह महोत्सव आयोजित होगा। इसमें काशी के गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों पर भव्य दीपोत्सव किया जाएगा। आयोजन को विशेष स्वरूप देने के लिए स्थानीय समितियों से सहयोग मांगा गया है। आयोजन स्थलों पर विभूतिनारायण सिंह के चित्र और बैनर लगाए जाएंगे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पंचगंगा घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह दीपोत्सव काशी की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें