वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में लुधियाना से निकली नगर कीर्तन यात्रा बृहस्पतिवार को काशी प्रवास के बाद शुक्रवार सुबह गुरुद्वारे से सिर गोवर्धन स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली पहुंची, जहां संगत ने मत्था टेककर अरदास की।
विज्ञापन
इसके बाद यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। कानपुर होते हुए वापस लुधियाना पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। बृहस्पतिवार की रात यात्रा मोहनसराय से काशी में प्रवेश की थी। इसके गुरुद्वारा गुरुबाग पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में सिख पंथ के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया था। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की। संवाद