फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली : काशी में स्वर्ग का नजारा देखने पहुंचे पर्यटक, 50 हजार गाड़ियां बुक; 4000 होटल-गेस्ट हाउस फुल

Fri, 15 Nov 2024 10:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : देव दीपावली के अवसर पर काशी में शुक्रवार की शाम स्वर्ग जैसा नजारा दिखेगा। यहां के सभी मंदिरों-मठों में दीप जलाए जाएंगे। वहीं, प्राचीन घाट दशाश्वमेध सहित विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस बार शहीद पुलिस जवानों के लिए भी दीप जलाए जाएंगे। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर बाबा विश्वनाथ धाम में की गई भव्य सजावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवताओं के धरा पर उतरने का पर्व देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटकों का समूह काशी में पहुंच चुका है। पिछली बार की तुलना में इस साल 25 फीसदी अधिक सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के लगभग चार हजार होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और होम स्टे तक फुल हैं। 

विज्ञापन


200 टूर ऑपरेटरों ने लगभग 50 हजार छोटी और बड़ी गाड़ियों की बुकिंग कराई है। विदेशी सैलानियों के लिए 1500 से अधिक टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां भी बुक हो चुकी हैं। नमो घाट से लेकर सामनेघाट तक 3000 नाव, मोटरबोट, बजड़ा और क्रूज तक में जगह नहीं है।

टूर ऑपरेटर सुधांशु सक्सेना ने बताया कि 200 टूर ऑपरेटरों ने लगभग 50000 गाड़ियों की बुकिंग कराई है। शहर के साथ ही चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज तक से गाड़ियां मंगाई गईं हैं।
विज्ञापन


बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी सैलानियों के लिए अधिकतर गाड़ियों की बुकिंग है। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि सिर्फ हमारे यहां 50 गाड़ी, 3 बजड़ा, 8 मोटरबोट, 18 गाइड, 250 कमरे की बुकिंग है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि दो दिन की छुट्टी होने के कारण रविवार तक पर्यटकों की आवाजाही रहेगी। 

Trending Videos

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
मेयर-नगर आयुक्त ने देर रात गंगा घाटों का किया निरीक्षण
देवदीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने देर रात गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने घाटों पर साफ सफाई, सिल्ट, स्ट्रीट लाइट, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखा। घाट की ओर आने वाली गलियों और रास्तों की लाइटों को चेक कराया। इसके अलावा यहां पर सफाई कर्मचारियों को तैनात करने को कहा। 

लगाए गए 9600 कर्मचारी: देव दीपावली पर साफ-सफाई के लिए सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 5600 नगर निगम के सफाई कर्मचारी और आउटसोर्सिंग 4000 कर्मचारियों को घाट से लेकर कुंड तक तैनात कर दिया गया है। 

कैंट और काशी स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली को लेकर कैंट और काशी स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए। कैंट स्टेशन पर निदेशक अर्पित गुप्ता ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का हाल जाना।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालु रात में ही घाटों पर पहुंच गए। जिसे जहां स्थान मिला, वहीं अपना ठौर बना लिया। घाट की सीढि़यों के अलावा दुकानों के सामने लोग सोए थे। स्नान करने पूर्वांचल के अलावा बिहार से भी पहुंचे हैं। उधर, कैंट, वाराणसी सिटी, काशी व बनारस स्टेशन के अलावा रोडवेज पर भी भीड़ रही। देर रात तक यात्रियों की आवाजाही रही। 
विज्ञापन

गंगा स्नाने कर रहे लोगों की सुरक्षा में लगी रही जल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के दौरान सतर्क और अनुशासित रहें पर्यटकों से अतिथियों जैसा करें व्यवहार
देव दीपावली पर सभी राजपत्रित अधिकारी व ड्यूटी प्वाइंट प्रभारी अपने साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पर्याप्त मात्रा में रस्से रखें। ड्यूटी के दौरान सतर्क रहें और पुलिस कर्मी पर्यटकों के साथ अतिथियों जैसा व्यवहार करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का तभी प्रयोग करें जब अति आवश्यक हो। सभी पुलिसकर्मी अपने पास सीटी रखें और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयोग करें। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर प्रॉपर चेकिंग-फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों और कर्मियों को दिए। गंगा और घाटों के आसपास के क्षेत्रों को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। देव दीपावली पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 से ज्यादा वीआईपी काशी आएंगे।

इसके मद्देनजर शहर से गंगा घाटों तक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में 13 से ज्यादा आईपीएस और 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स ने सुरक्षा और डमी फ्लीट का रिहर्सल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें