काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली देव दीपावली का आकर्षण दुनिया भर के पर्यटकों के सिर चढ़कर बोलता है। यही कारण है कि देव दीपावली के लिए अभी से नाव और बजड़ों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। बड़े आकार के बजड़ों की बुकिंग डेढ़ से दो लाख रुपये में हुई है। पर्यटकों की बुकिंग का आलम यह है कि छोटी नावों की बुकिंग अच्छे खासे रेट पर हो रही है। आमतौर पर पांच हजार रुपये में बुक होने वाली छोटी नावें 40 हजार में बुक हो रहीं हैं।