यहां बता दें कि देव दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में घाटों पर होने वाले आयोजन से लेकर शहर के कार्यक्रमों की सूची बनाई जा रही और इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों से समन्वय कर जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर सजावट की योजना है। इसके लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों की लाइटिंग आदि कराई जाएगी। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों के चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रशासन योजना को अंतिम रूप दे रहा है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों के लिए सजाया संवारा जाएगा। धाम के घाट पर लेजर शो से विशेष आयोजन किए जाएंगे।