फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली : 10 मार्ग पर सिर्फ पैदल आवाजाही, 57 पार्किंग स्थल, तीन चरण में रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ में रोडवेज बसों का बना अस्थाई बस अड्डा, राजघाट पुल पर पैदल और वाहनों की आवाजाही नहीं होगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान ए, बी और सी लागू किया गया है। ग्रीन कॉरिडोर के साथ ही 57 पार्किंग स्थल, 10 मार्ग को नो व्हीकल जोन, पांच होल्डिंग एरिया, चार पहिया और बसों, वीवीआईपी के लिए अलग रूट डायवर्जन किए गए हैं। 24 नवंबर की दोपहर एक बजे से प्लान प्रभावी होगा। सभी मालवाहक वाहनों, रोडवेज व निजी बसों का संचालन वाया रिंग रोड व एनएच-19 से होगा। शहर में संचालन प्रतिबंधित होगा। पड़ाव से वाया राजघाट पुल से नमो घाट की तरफ पैदल व वाहनों का संचालन नहीं होगा। काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसों का संचालन दोपहर 1 बजे से देर शाम तक हरहुआ पर निर्मित अस्थायी बस स्टेशन से होगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सभी एंबुलेंस, पास लगे हुए चार पहिया वाहन, टेंपो ट्रेवलर, बस आदि (नमो घाट पार्किंग तक) महत्वपूर्ण वाहनों का संचालन प्लान ए, बी व सी की दशा में भी प्रतिबंधित नहीं रहेगा। पास लगे वाहन हरहुआ, गिलट बाजार, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा होकर नमो घाट जाएंगे और लहरतारा चौराहा से कैंट ओवरब्रिज से नमो घाट पार्किंग तक जाएंगे। पड़ाव से वाया राजघाट पुल से नमो घाट की तरफ पैदल तथा वाहनों का संचालन बंद रहेगा। रामनगर जाने के लिए सामने घाट पुल पर दो पहिया व पैदल संचालन किया जाएगा। विश्वसुंदरी पुल व वाया रिंग रोड गंगापुल (रिंग रोड) पर सामान्य रूप से चंदौली-वाराणसी के बीच सभी वाहनों का संचालन मान्य होगा। वाराणसी रिंग रोड स्थित संदहा से वाया रिंग रोड हरहुआ होकर सिटी बस का संचालन होगा। सिटी बस संचालन के लिए अलग से योजना तैयार की गई है, जिस पर सिटी बस लगातार संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें