बंबू खींच प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र
समारोह के दूसरे दिन बंबू खींच प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें पूर्वोत्तर राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच हुई प्रतियोगिता को देखने वालों की भीड़ रही। रस्सी खींच प्रतियोगिता की तरह ही एक बंबू को दोनों तरफ से खींचने की प्रतियोगिता में काशी के युवाओं ने भी दमखम दिखाया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के बीच इस प्रतियोगिता को देखने पहुंचे डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी काशी के युवाओं की प्रतिभागिता को सराहा।
आन द स्पॉट पेंटिंग के जरिए कलाकृतियों को सहेजने का संदेश
समारोह में कलाकृतियों को सहेजने का संदेश पेंटिंग के जरिए दिया जा रहा है। यहां लगे दो स्टॉलों पर कलाकार आन द स्पाट पेटिंग बनाते नजर आ जाएंगे। इसमें पूर्वोत्तर राज्यों की कला, संस्कृति के साथ ही काशी के घाट, गंगा आरती के चित्रों के साथ ही प्रकृति के संरक्षण पर आधारित चित्र बन रहे हैं। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी खरीददारी भी कर रहे हैं।
साज-सज्जा में बांस का अधिक इस्तेमाल
समारोह में साज-सज्जा के साथ ही वहां मिलने वाले सामानों में सर्वाधिक बांस के बने सामान हैं। इसमें टोपी, सोफा, बेंच, झालर के साथ ही बांस की आलमारी के साथ ही गमले, गुलदस्ते भी लगाए गए हैं।