वहां बैठा गणेश नामक सेल्समैन शराब की शीशी पर लिखे एमआरपी से ज्यादा पैसा मांगने लगा, जिसका दोनों युवकों ने विरोध किया। विरोध से नाराज सेल्समैन बाबूलाल पर चाकू से हमला करने लगा, जिससे उसके पेट सहित शरीर में कई जगह चाकू के वार हुए। घायल होने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
इस बीच-बीच बचाव कर रहे मित्र संतोष के ऊपर भी सेल्समैन ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को सूचना दी।