फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: दुर्घटना में बाल-बाल बचे असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

Sun, 19 Jan 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर गांव के समीप शनिवार शाम को असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उन्हें दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

विज्ञापन


असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अमीनुल हक वाराणसी से सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के बैढ़न जा रहे थे। मुर्धवा मोड़ से कुछ पहले खाड़पाथर गांव के समीप एक खराब हाईवा खड़ी थी।

पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी ने बताया कि डिप्टी स्पीकर के काफिले में सबसे आगे एस्कॉर्ट वाहन चल रहा था। अचानक एस्कॉर्ट वाहन के चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर और इनोवा गाड़ी आपस में टकरा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी और रेणुकूट चौकी प्रभारी अंजनी राय ने डिप्टी स्पीकर को दूसरे वाहन से रवाना किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें