फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के लिए अब आगे कुआं पीछे खाई वाली स्थिति: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अखिलेश को भी नसीहत

Wed, 10 Aug 2022 05:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिलेश यादव के बीजेपी हटाओ के नारे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की प्रतिक्रिया दी और कहा- उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को भगा दिया है। पक्ष की राजनीति करते हैं तो करें, नारे लगाना हम लोगों को भी आता है। नारे ना लगाएं, जिससे उनको दिक्कत हो।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने के बाद आज सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान के साथ पूजन और दर्शन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर गेट संख्या चार पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में प्रचंडतम बहुमत से उत्तर प्रदेश और देश में सरकार भाजपा की बनेगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के बीजेपी हटाओ के नारे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की प्रतिक्रिया दी और कहा- उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को भगा दिया है। पक्ष की राजनीति करते हैं तो करें, नारे लगाना हम लोगों को भी आता है। नारे ना लगाएं, जिससे उनको दिक्कत हो। काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप जनता के सामने आ चुका है पीएम मोदी के नेतृत्व में ही यह सब संभव हो पाया है

नितीश कुमार के सवाल पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुप नहीं रहे और बोले- नीतीश ने अपना राजनीतिक कैरियर समाप्त कर लिया है। अब उनके सामने आगे कुआं, पीछे खाई वाली स्थिति हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें