फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्वांचल के 25 डॉक्टरों को आज सम्मानित करेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, इस काम के लिए मिलेगा सम्मान

Sat, 29 Nov 2025 10:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्वांचल के 25 डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज सेवा में निरंतर समर्पण और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय देने वाले पूर्वांचल के 10 जिलों के 25 डॉक्टरों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। अंधरापुल स्थित होटल रीजेंसी में आभार समर्पण का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला आभार समर्पण के तहत 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में इन डॉक्टरों ने अस्पतालों में निशुल्क शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में परामर्श के साथ मरीजों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी डॉक्टरों के त्याग और उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार जताने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें