फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: पीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, ये है दो दिन का शेड्यूल

Thu, 06 Jul 2023 01:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डिप्टी सीएम एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए और सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद डिप्टी सीएम परियोजनाओं का निरीक्षण किया। अपराह्न 3.30 बजे वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने में प्रमुख रूप से पिण्डरा  के विधायक डॉ अवधेश सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या जिला अध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा अजगरा विधायक त्रिभुवन राम पवन सिंह शैलेश पांडेय,राकेश त्रिवेदी अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: काशी से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, पूर्वांचल से पश्चिम तक बहेगी चुनावी हवा
डिप्टी सीएम एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए और सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद डिप्टी सीएम परियोजनाओं का निरीक्षण किया। अपराह्न 3.30 बजे वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन डिप्टी सीएम शुक्रवार शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार की सुबह 10 बजे पुलिस लाइन से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं, प्रभारी मंत्री सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें