फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अपराधियों को संरक्षण देती है सपा

Sat, 04 Mar 2023 08:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डिप्टी सीएम सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी अपराधियों को शरण देती है। अपराधियों को संरक्षण देकर ही पार्टी आगे बढ़ी है। इसी का नतीजा है कि अपराधियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शनिवार को वाराणसी आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मदद से तमाम अपराधी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव जीते हैं। अब गणित बदल गया है। अपराधियों काे संरक्षण देने वाले राजनेताओं को जनता नकार रही है।

उनका राजनीतिक भविष्य खत्म हो रहा है। जो लोग अपराधियों का साथ देंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। हताश व निराश होकर गलत बयानी कर रहे हैं। जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



कांग्रेस पर भी कसा तंज

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि 3 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। पार्टी हाशिए पर आ चुकी है। महंगाई से जुड़े सवाल पर कहा कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में महंगाई कम है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं सहित हर वर्ग को दिया जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। महंगाई कभी घटती है तो कभी बढ़ती रहती है।

प्रदेश में लागू होगा बचत सखी कार्यक्रम: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को सर्किट हाउस में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बचत सखी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में ही विभागीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों में चौपाल लगाएं और जनसमस्याओं को तत्काल समाधान करें। चोलापुर अरबन मिशन के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए पाली हाउस बनाए गए हैं।

पाली हाउस के दस दुकानदारों को आवंटन पत्र भी दिए गए। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने बचत सखी समूह की महिलाओं की सराहना की और कहा कि इन महिलाओं ने श्री प्रसादम, प्राकृतिक गुलाल, रंग बनाया है। इसकी गुणवत्ता शानदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गांव व शहर की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं।
विज्ञापन

बचत सखी के रूप में जो योजना शुरू की गई है, वह आगे चलकर प्रदेश में लागू की जाएगी। इसके जरिये महिलाएं छोटी बचत कर रही हैं। स्वरोजगार को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने आदर्श अमृत सरोवर की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि 20 सरोवरों को आदर्श रूप दिया जा रहा है। इसे जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें