फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में कंप्यूटर की हो रही व्यवस्थाः दिनेश शर्मा 

Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस पहुंचे डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मदरसा में एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर की व्यवस्था की जा रही है। आधुनिक शिक्षा से युक्त अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 42 मॉडल स्कूल खोल जाएंगे। स्किल शोध पोर्टल और ई लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में 1066 पंडित दीनदयाल उपाध्याय माडल स्कूल खोले जाएंगे। इस सत्र में 134 माडल स्कूल खुलेंगे। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से डिप्टी सीएम ने कहा कि एनसीईआरटी आधारित नया पाठ्यक्रम होगा।

निजी स्कूलों के फीस मामले में शासनादेश एक दो दिनों में आ जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता नियंत्रण कमेटी होगी। अभिभावक पहले प्रधानाचार्य से शिकायत करेगा। यदि उसे वहां से राहत नहीं मिली तो वह कमिश्नर की कमेटी से शिकायत करेगा।
विज्ञापन


सभी विश्वविद्यालयों में फ्री वाई फाई, स्किल डेवलपमेंट से संबंधित पाठ्यक्रम के कोर्स नए सत्र से शुरू होंगे। पाठ्यक्रम में रोजगार परक विषय बढ़ाए जाएंगे। नए सत्र से ये शुरू किया जाएगा। 11 लाख विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठे लेकिन 74.8 प्रतिशत ऐसे थे जो दूसरे प्रदेशों के थे।

सऊदी अरब, दोहा में रहने वालों की परीक्षा कोई और दे रहा था। नकल करने वाले विद्यार्थी पिछले बार से एक तिहाई रह गए हैं, जो पकड़े गए। सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने की कोशिश करने वाले राजाओं जैसा विपक्ष का गठबंधन है।

कहीं भी अपराध होगा, महिलाओं से दुर्व्यवहार होगा सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी। चुनाव जब आता है तो अवार्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाता है। असहिष्णुता की बातें करने लगते हैं।
विज्ञापन

सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ होंगी

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में माउंट लिट्रा जी स्कूल के उद्घाटन के मौके पर डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सूबे के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है। शिक्षा में एकरूपता के लिए माध्यमिक शिक्षक परिषद की परीक्षाएं भी सीबीएसई पैटर्न पर कराई जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नकल माफिया को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है। अनुदानित व सरकारी विद्यालयों को एक साल के अंदर इंटरनेट व वाईफाई सुविधा से जोड़ा जाएगा और ई-लर्निंग व ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। जौनपुर की पहचान अपनी मेधा की वजह से रही है।

आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं में यहां के छात्र सर्वाधिक चयनित होते हैं लेकिन नकल माफिया जिले की छवि खराब कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सबको आगे आना होगा। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो व्यक्ति के विकास में सहायक हो। ऐसा तभी होगा जब परीक्षा नकल विहीन होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें