फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्ट में ट्रैप बैंड की धुनों पर थिरके भावी दंत चिकित्सक

Sun, 22 Feb 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को यूथ डेंटफेस्ट ‘विजडम-2015’ का शानदार समापन हुआ। इसमें भावी दंत चिकित्सकों ने गीत-संगीत, पेंटिंग और डांस के जरिये अपनी रचनाधर्मिता का प्रदर्शन करते हुए जमकर धमाल मचाया। वहीं, कोलकाता के ट्रैप बैंड की धुनों देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन

 
दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के युवा महोत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वच्छता का महत्व को बताया। साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए साफ-सफाई के प्रति सकारात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने की अपील की। इसके बाद हुई समूह नृत्य प्रतियोगिता में तालियां गड़गड़ाती रहीं। फिल्मी

गीतों पर प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के समय दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने भी खूब ठुमके लगाए। टैलेंट राउंड में भी प्रतिभागियों ने खासा उत्साह दिखा। इसमें मिस्टर विजडम अंजनी सिंह और मिस विजडम प्रतीक्षा गौतम को चुना गया। देर शाम कोलकाता से आए ट्रैप बैंड के कलाकार रौनिक चटर्जी,
विज्ञापन


सौरभ पॉल ने अपनी गायकी से ऐसा समा बांधा कि देर रात तक भावी दंत चिकित्सक नाचते-झूमते रहे। इस मौके पर चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रो. आरजी सिंह, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. नरेश शर्मा, डॉ. आदित्य श्रीवास्तव एवं डॉ. नीलम मित्तल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें