फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डेंगू, वायरल फीवर का कहर: CMO बोले- 'प्लेटलेट्स कम होने पर डरे नहीं तुरंत कराएं जांच'

Sun, 13 Nov 2022 07:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों के पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। इस पर नियंत्रण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता को सबसे बड़ा माध्यम बनाया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि प्लेटलेटस कम होने को लेकर भयभीत नहीं होना चाहिए। साथ ही तीन दिन तक बुखार आने के बाद तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराना चाहिए। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू, वायरल के बढ़ते प्रकोप को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। शनिवार को शहरी, ग्रामीण इलाकों में सर्विलांस टीम के सदस्यों ने न केवल लोगों को बचाव के उपाय बताए बल्कि अभियान के दौरान जिन जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला, उसे नष्ट भी कराया। इधर, सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को भी मरीजों को जागरूक करने के साथ ही बेहतर इलाज करने को कहा। 

विज्ञापन

अस्पतालों के पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। पैथलॉजी में भी रोज भीड़ उमड़ रही है। इस पर नियंत्रण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता को सबसे बड़ा माध्यम बनाया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि प्लेटलेटस कम होने को लेकर भयभीत नहीं होना चाहिए। साथ ही तीन दिन तक बुखार आने के बाद तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराना चाहिए। 

डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock
अधिकारियों की टीम कर रही निगरानी 
सीएमओ ने बताया कि एडिशनल सीएमओ से लेकर डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। अस्पतालों में बने फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। वायरल फीवर, डेंगू के कारण, बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। जांच की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही अस्पतालों में अतिरिक्त बेड भी बढ़ाए गए हैं। 

ऐसे करें बचाव
तरल पदार्थों का सेवन करें, जिससे पानी की कमी न हो 
मौसमी फल, सब्जियों का सेवन करना चाहिए।  
घर के आसपास नियमित साफ-सफाई की जरूरत है। 
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
डेंगू के पांच नए मरीज, 11 जगहों पर मिला लार्वा 
शनिवार को जिले में डेंगू के पांच नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा कबीरचौरा, बादशाहबाद कॉलोनी, दशाश्वमेध घाट सहित 11 जगहों पर लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संख्या 293 हो गई हैं। शनिवार को लोहता, दशाश्वमेध घाट, लक्ष्मणपुर, पांडेयपुर, अवलेशपुर में नए मरीज मिले हैं। 110 सर्विलांस टीम द्वारा 6588 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान बुखार के 105 लोगों की जांच की गई। डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें