फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर स्टेडियम वाराणसी: सिंथेटिक ट्रैक में दरार का PMO ने लिया संज्ञान, अभ्यास मात्र से होने लगा खराब

Sun, 13 Nov 2022 12:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुपुर्दगी से पहले वाराणसी स्थित लालपुर स्टेडियम सिंथेटिक ट्रैक में दरार और छेद मामले का पीएमओ ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने इस मामले में खेल विभाग से रिपोर्ट मांगी है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट पीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक में आए दरार को किया गया ठीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपुर्दगी से पहले वाराणसी स्थित लालपुर स्टेडियम सिंथेटिक ट्रैक में दरार और छेद मामले का पीएमओ ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने इस मामले में खेल विभाग से रिपोर्ट मांगी है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट पीएमओ को भेजी है। अमर उजाला में सिंथेटिक ट्रैक में दरार की खबर 11 नवंबर को प्रकाशित की गई थी।

विज्ञापन


जुलाई में उद्घाटन के बाद से खिलाड़ी ट्रैक पर अभ्यास करने लगे थे। पांच माह भी नहीं बीते और ट्रैक में कई जगह छेद और दरारें आ गईं। पीएमओ से रिपोर्ट तलब के बाद आनन फानन में लालपुर स्टेडियम में चार मजदूरों को काम पर लगाकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। चार से पांच जगह रबर को उखाड़कर फिर से नई परत चढ़ाने का काम किया गया।

इससे पहले 2021 में भी ट्रैक में दरार आने के बाद पूरे ट्रैक को उखाड़कर दोबारा बनाया गया था। इसका मलबा मैदान में आज भी पड़ा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि मामले में पीएमओ ने जवाब मांगा है, इसकी रिपोर्ट तैयार कराकर भेजी गई है। ट्रैक का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। एथलीटों के स्पाइक जूते के बार बार घिसाव और दबाव से कुछ जगह छेद और दरारें आई थीं। इसके लिए निर्माण एजेंसी को मरम्मत के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में 
  • सिंथेटिक ट्रैक तीन साल से निर्माण कार्य
  • आठ लेन का 400 मीटर का है ट्रैक 
  • सात करोड़ रुपये की लागत किया गया है तैयार 
  • सैकड़ों स्थानीय एथलीट दो सिफ्ट में करते है अभ्यास है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें