2020 में कोरोना काल में केवल 15 मरीज मिले थे लेकिन इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 352 हो गई। बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस टीम और फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू की है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को डेंगू नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जांच के साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों के सेहत की निगरानी की जा रही है।
शनिवार को जिले में पांच नए मरीज मिले हैं। इस दौरान सर्विलांस टीम द्वारा 5322 घरों का सर्वे कर कुल 423 मच्छर जनित स्रोतों को नष्ट कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इस दौरान चंदुआ, रमरेपुर, अकथा, सरैया में 11 लोगों को नोटिस जारी किया गया।