फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौत, विरोध में लगाया जाम

Thu, 10 Nov 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
डेंगू से मौत के बाद जाम लगाते लोग।
विज्ञापन
डेंगू से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को छित्तूपुर निवासी अशोक मौर्या (42) की लंका स्थित एक निजी अस्पताल में मौत के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। साजन तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाया तो लोग माने।
विज्ञापन


सड़क जाम के दौरान लोग नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।। जाम के दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे एसीएम राम शिरोमणि राम, डिप्टी सीएमओ डॉ एके पांडेय, और दशाश्वमेध जोनल अधिकारी यादव ने लोगों को समझाया। एसीएम ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि जिले में अब तक दस मौतें हो चुकी हैं, जबकि सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। डेंगू अब और खतरनाक होता जा रहा है। लोगों के आवाज उठाने के बाद भी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता नहीं बरती जा रही है। 

अशोक मौर्य की डेंगू से मौत को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने खारिज किया। बोले टाइफाइड से मौत हुई है। बताया कि घरवालों ने पांच नवंबर को अशोक को लंका स्थित हेरिटेज अस्पताल में फेफड़े में पानी, निमोनिया, लीवर, गुर्दे के संक्रमण के बाद भर्ती कराया। डेंगू की संभावना पर एनएस-1 जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई जबकि दो अन्य जांच आईजीजी और आईजीएम की रिपोर्ट निगेटिव थी। चिकित्सकों ने टाइफाइड की जांच की तो पाजीटिव मिला। बताया कि सेप्टीक सॉक से प्लेटलेट्स मानक से बहुत कम रहा। एनएस-1 पाजीटिव होने के बाद एलाइजा जांच न कराने के मामले में अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें