फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की रफ्तार तीन गुना: अक्तूबर से अब तक 55 दिनों में मिले 120 पीड़ित, बचाव के लिए अपनाएं ये तीन सावधानियां

Thu, 26 Nov 2026 11:01 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में डेंगू की रफ्तार तीन गुना बढ़ गई है। पहले 90 दिनों में डेंगू के 56 मरीज मिले थे। इधर अक्तूबर और नवंबर के कुल 55 दिनों में 120 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ डेंगू का प्रकोप कम होने की उम्मीद थी, लेकिन जिले में इसके उलट संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। पहले 90 दिनों में डेंगू के 56 मरीज मिले थे, जबकि इसके बाद के महज 55 दिनों में ही 120 नए मरीज सामने आ गए। यानी कम समय में पहले की तुलना में दोगुने से अधिक लोग संक्रमित हुए। मरीज मिलने की औसत दैनिक रफ्तार भी करीब तीन गुना बढ़ गई।

विज्ञापन


जिले में अब तक डेंगू के कुल 176 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 126 शहरी और 50 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। शहर में संक्रमण का दायरा अधिक होने से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और निगरानी स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि डेंगू का संक्रमण घटने के बजाय तेजी से बढ़ा है। जुलाई से लेकर सितंबर तक 90 दिनों में जहां डेंगू के 56 मरीज मिले थे, वहीं अक्तूबर और नवंबर के कुल 55 दिनों में 120 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जुलाई से सितंबर के बीच प्रतिदिन औसतन 0.62 मरीज मिल रहे थे, जबकि अगले 55 दिनों में यह औसत बढ़कर दो मरीज प्रतिदिन हो गया। इस तरह मरीज मिलने की दैनिक दर 3.2 गुना हो गई। शहरी क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों के मुकाबले ढाई गुने से अधिक मरीज मिले हैं। संक्रमण की यह स्थिति तब है जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दवा का छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक जांच की गई है। पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में डेंगू के करीब 90 मरीज मिले थे। इस बा संख्या ज्यादा है। फिलहाल सभी हॉटस्पॉट पर नियमित दवा का छिड़काव कराया गया है। लार्वा सर्वे भी कराया जा रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमलों, टंकियों और खाली बर्तनों की नियमित सफाई जरूरी है। मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना ही संक्रमण रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

शहर के 17 वार्डों में संवेदनशील इलाके
स्वास्थ्य विभाग की सूची में शहर के 17 वार्डों के कई मोहल्ले और कॉलोनियां डेंगू के लिहाज से संवेदनशील चिह्नित हैं। इनमें सारनाथ, शिवपुर, पांडेयपुर, मीरापुर बसही, पहड़िया, नईबस्ती, रामनगर, खजुरी, फुलवरिया, नरिया, सिगरा, करौंदी, सुसुवाही, कंदवा, भगवानपुर, सीर गोवर्धनपुर और छित्तूपुर खास शामिल हैं। इन इलाकों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान और नियमित सफाई की जरूरत है।

282 जगहों पर की गई फॉगिंग
नगर निगम की ओर से एक सितंबर से लेकर 22 नवंबर तक 282 जगहों पर फॉगिंग की गई। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चूना और एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। इसके बावजूद डेंगू का बढ़ना चिंताजनक है।

दो गुना हुई प्लेटलेट्स की मांग
डेंगू के मामले बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गई है। आईएमए और बीएचयू ब्लड बैंक से 10 से ज्यादा प्लेटलेट्स जा रहा है। जबकि दो माह पूर्व यह आंकड़ा पांच से सात था। सीएमओ एनपी सिंह ने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण रखने के लिए सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • मच्छरों को पनपने न दें - घर और आसपास पानी जमा न होने दें। गमलों की ट्रे, खाली बर्तनों में पानी न जमा होने दें। छतों और खाली प्लॉट की नियमित सफाई करें।
  • मच्छरों के काटने से बचें - पूरी बांह के कपड़े और पैरों को ढंकने वाले कपड़े पहनें। खिड़की और दरवाजों पर जाली लगवाएं। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज - अचानक तेज बुखार आना, सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें