फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में डेंगू, चिकनगुनिया की भी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में कोविड के साथ ही डेंगू चिकनगुनिया, इन्फ्लूएंजा आदि की जांच होगी। इसके लिए अब मेडिकल कॉलेज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अस्पताल में इसके लिए सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक में वीआरडीएल (वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेब्रोटरी) लैब खुल गई है।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों को डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस आदि वायरस जनित बीमारियों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज (आईएमएस बीएचयू) का चक्कर लगाना पड़ता था। सैंपल की रिपोर्ट के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ता था। अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कमरा नंबर 103 में मरीज का सैंपल लिया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का लैब में सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रो. गोपाल नाथ के मुताबिक अधिक से अधिक मरीजों को इसकी जानकारी हो सके इसके लिए जगह-जगह सूचना भी चस्पा कराई जा रही है।
अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए एक ही जगह सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। इससे न केवल समय से जांच होगी बल्कि मरीज को रिपोर्ट भी समय से मिल जाएगी। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें