फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: वाराणसी में 11 वार्ड, 69 गांव हाई रिस्क पर, डीएम ने कहा- विशेष निगरानी करें

Fri, 20 Mar 2026 09:38 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में डेंगू से बचाव के लिए अभियान 1 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।  
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। वहीं, 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सामने आया कि जिले में पिछले पांच वर्षों में पाए गए डेंगू रोगियों के आधार पर नगर निगम के 11 वार्डों के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों के 69 गांवों को अतिसंवेदनशील (हाई रिस्क) के रूप में चिह्नित किया गया है। 

डीएम ने निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए, ताकि वेक्टर घनत्व नियंत्रित किया जा सके।डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, टीबी, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे अप्रैल माह संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; LPG Crisis in Varanasi: चांदपुर में 50 पैकेजिंग इकाइयां बंद, करखियांव में 38 की कैंटीन पर ताला

उन्होंने पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिया कि समन्वय के साथ साफ-सफाई, लार्वीसाइडल स्प्रे, फॉगिंग, खराब इंडिया मार्क-2 हैंडपंपों की मरम्मत, उथले हैंडपंपों का चिह्नीकरण, नालियों और तालाबों की सफाई तथा मार्गों के किनारे खरपतवार/झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराई जाए।शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोल्ड फॉगिंग कराई जाए। हीट वेव के प्रबंधन हेतु आवश्यक गतिविधियां संचालित की जाएं। 
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में हीट रिलेटेड बीमारियों के संबंध में अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। साथ ही, शेल्टर की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान और तापमान का डिस्प्ले तथा जनमानस में हीट वेव से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को इससे बचाव के उपाय बताए जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें