फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोशाला कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के पिपरिस स्थित गोशाला के कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि गौशाला की चहारदीवारी न होने से आए दिन अराजकतत्व रात में आ जाते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व भी कुछ नशेड़ियों और जुआरियों ने आकर कर्मचारियों से मारपीट की। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकीदार से कहा कि यहां जुआ खेलने दो नहीं तो खामियाजा भुगतोगे। इससे गौ सेवा करने वाले कर्मचारी डरे हुए हैं। इस मौके पर सुभाष कुमार, राम मूरत, ह्दय नारायण, छब्बू, संतलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें