फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मास्क नहीं लगाने पर वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग, एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2020 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में एसएसपी ऑफिस के बाहर वकीलों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में मास्क नहीं लगाने पर वकीलों के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज मुकदमे के विरोध में वकीलों ने एससपी ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी वापस जाओ के नारे लगाए।

विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर प्रस्तावक घनश्याम सिंह, रंजन मिश्र के प्रस्ताव पर बैठकी। इसके बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय की अध्यक्षता और महामंत्री शैलेन्द्र सिंह बबलू के संचालन में पारित किया गया।


बाद में सिविल कोर्ट परिसर में जुलूस निकालकर न्यायिक कार्य ठप करा दिया। फिर सैकड़ों की संख्या में वकील डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करने लगे। उसके बाद उन्होंने एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि शिवप्रकाश सिंह समेत 40 वकीलों और एसीएम चतुर्थ की तरफ से दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए अधिवक्ता बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें