फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल में बढ़ी शराब की मांग, माफियाओं ने पहुंचवाई खेप

Thu, 02 Nov 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शराब - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 चुनावों के आते ही शराब माफियाओं की चांदी हो जाती है। इस बार के निकाय चुनाव में भी हरियाणा और मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी और देशी शराब पूर्वांचल में खपाने की पूरी तैयारी शराब माफियाओं ने कर ली है। इसके लिए अवैध शराब का धंधा करने वालों ने अपने लोगों के पास अवैध शराब की खेप पहुंचवा दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को ऐसी ही 38 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप रोहनिया पुलिस ने राजातालाब क्षेत्र से पिकअप से बरामद की थी। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब माफिया के लोग पिकअप छोड़ कर भाग निकले थे।

दरअसल, मध्य प्रदेश और हरियाणा में शराब उत्तर प्रदेश की तुलना में काफी सस्ती मिलती है। इस वजह से शराब माफिया वहां से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध तरीके से देशी शराब बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है।
विज्ञापन


यहां से भी कम दाम में अवैध शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में बेचा जाता है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी कम खर्च में ज्यादा मात्रा में शराब खरीदकर अपने समर्थकों के बीच बंटवाते हैं। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब की खेप की धरपकड़ के लिए मुखबिरों की मदद ली जा रही है। इस संबंध में सभी थानेदारों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

फैंटम दस्ता पकड़ेगा अवैध शराब की खेप
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने मंगलवार की देर रात जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों और फैंटम दस्ते की बारी-बारी से बैठक की। एसएसपी ने फैंटम दस्ते के पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब और रुपये कहां बांटे जा रहे हैं, इसका पता लगाएंगे। बुधवार को बताया कि पुलिसकर्मियों की सक्रियता की बदौलत ही बीते चौबीस घंटे में 500 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें