फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, दो घंटे तक बंद रहा बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस

Thu, 26 Dec 2019 10:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस के दो संविदा कर्मचारियों ने नौ महीने से वेतन न मिलने को लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा खोलने और काम करने से मना कर दिया। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर बीएचयू चौकी प्रभारी और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्डों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर लगभग दो घंटे बाद तीन बजे से पोस्टमार्टम शुरू हुआ। बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दोपहर लगभग 12 बजे सात शव आए थे।

एक बजे से पोस्टमार्टम शुरू होने का समय हुआ तो शवों का चीरफाड़ करने वाले दो कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। दोनों ने कहा कि नौ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है, परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहने के बावजूद भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। बीएचयू चौकी प्रभारी ने दोनों को जल्द ही वेतन दिलाने का आश्वासन दिया तो वह शांत हुए।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारी सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से रखे गए हैं। प्रकरण जानकारी में आया तो एजेंसी के अधिकारी से बात कर जल्द मानदेय का भुगतान कराने को कहा गया है। इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। दोनों की नाराजगी की वजह से लगभग आधे घंटे तक पोस्टमार्टम का काम बाधित रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें