फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आसमान में चक्कर काटता रहा दिल्ली से वाराणसी आ रहा विमान, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 07 Oct 2025 06:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दिल्ली से वाराणसी आ रहा विमान मौसम खराबी के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया। मौसम सामान्य होने के दो घंटे बाद विमान वापस वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। 
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से वाराणसी आ रहा इंडिगो का विमान मौसम खराब होने के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सका। काफी देर तक आसमान में उड़ता रहा। इसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को इंडिगो का विमान 6 ई 2211 दिल्ली से अपने निर्धारित समय सुबह 5 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरा और सुबह 6 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा और लैंडिंग की अनुमति मांगी लेकिन मौसम खराबी के कारण दृश्यता काफी कम थी। ऐसे में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। 

विमान लगभग आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। मौसम ठीक न होने और फ्यूल कम होने के कारण विमान को नजदीकी एयरपोर्ट लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। लगभग दो घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर विमान वापस वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें