फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: 12 अक्तूबर को 49 केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा, दो पालियों में 22752 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 07 Oct 2025 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र कुमार ने बताया कि लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा में 50 फीसदी बाहरी और 50 फीसदी आंतरिक कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
UPPSC PCS 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को 49 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 22752 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा कराने के लिए सोमवार को 1896 कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र कुमार ने बताया कि लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा में 50 फीसदी बाहरी और 50 फीसदी आंतरिक कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराएंगे। आंतरिक कक्ष निरीक्षकों को दो स्तरीय प्रशिक्षण परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व कराया जाएगा। 

इसी के अनुपालन में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इनका प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज में दो पालियों में सुबह 11 बजे से 12 बजे और दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक कराया गया। प्रशिक्षण लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक उप सचिव राजेश कुमार ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें