फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: 700 किमी सफर तय करने में स्पेशल ट्रेन को लगे 23 घंटे, पांच घंटे की देरी से पहुंची कैंट स्टेशन

Mon, 13 May 2024 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दिल्ली से वाराणसी का सफर तय करने में दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन को 23 घंटे लग गए। ट्रेन पांच घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्री परेशान रहे। लोगों ने रेलवे बोर्ड के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बेपटरी है। रविवार को दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन को पुरानी दिल्ली से वाराणसी का सफर 700 किमी तय करने में 23 घंटे लग गए। साढ़े पांच घंटे की देरी से कैंट स्टेशन ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। रेलवे बोर्ड के खिलाफ एक्स पर अपनी भड़ास निकाली।

विज्ञापन


यात्री उदय शंकर ने बताया कि वह शनिवार की रात 04044 दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 7.40 बजे के बजाय आधे घंटे की देरी से रवाना हुई। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ होते हुए ट्रेन दूसरे दिन सुबह अपने निर्धारित समय 10.40 बजे के बजाय पांच घंटे की देरी से अपराह्न 3.40 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। 

ट्रेन में सवार यात्री अभिषेक सिंह ने बताया कि पांच घंटे की देरी से चल रही ट्रेन में पेयजल की भी किल्लत झेलनी पड़ी। यात्री उदय शंकर ने एक्स पर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें