फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रमुख सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। राजापुर के ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार राय के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मिलकर जन समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


अश्विनी कुमार राय ने प्रमुख सचिव से कहा कि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल द्वारा पूर्व में दिये गये प्रस्ताव मगई नदी पर राजापुर में छलका पुल के स्थान पर लगभग पांच करोड़ की लागत से लघु पुल व मुर्तजीपुर संपर्क मार्ग का प्राक्कलन बनकर शासन को पूर्व में जा चुका है। उन्होंने उसे स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रमुख सचिव अजय चौहान ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर मंगई नदी पर छलका पुल और राजापुर मूर्तिजीपुर पहुच मार्ग के लिए 479.66 लाख का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को 23 जुलाई को पीडब्ल्यूडी वाराणसी परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता अभिषेक कुमार ने मुख्य अभियंता सेतु पीडब्ल्यूडी मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित किया था। प्रतिनिधिमंडल में मनीष राय, सतीशचंद्र राय गुड्डू, आनंद राय, नारायण राय, शिवम शर्मा आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें