फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाले में बही युवती को बचाने गए रिक्शा चालक की करंट से मौत, खोदाई कर ढूंढता रहा प्रशासन; पहुंचे डीएम

Mon, 25 Aug 2025 08:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर डीएम समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। जेसीबी लगाकर युवती की तलाश शुरू कर दी गई थी। वहीं, रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंचे डीएम और खोदाई करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित तिराहे के पास एक ढाई फीट का खुला नाला है। सोमवार को दिन और शाम को हुई भारी वर्षा के कारण पानी के साथ एक युवती नाले में बह गई। 

विज्ञापन


उसे बचाने गया रिक्शा चालक शिवा गौतम (26) नाले के बगल में मौजूद बिजली के खम्भे में टकरा गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी हॉउस भिजवा दिया।

घटना की सूचना पाकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, नगर पालिका के ईओ पवन कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी सलमान के मुताबिक नाले में एक युवती बही है। रिक्शा चालक की करंट से मौत हुई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर नाले में बही युवती की तलाश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला था। डीएम ने बताया कि इस मामले कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है, जिसमें सीआरओ अजय अम्बष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और विद्युत निगम के एसई रमेश चंद शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें