फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dekho mera desh: गंगा किनारे बसे गांवों की सैर करेगा 230 पर्यटकों का दल, प्रभारी पीयूष पंडित ने बताई खास बात

Thu, 25 May 2023 08:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कार्यक्रम प्रभारी पीयूष पंडित के मुताबिक भारत की ग्रामीण संस्कृति आज भी देशी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। देखो मेरा देश की तर्ज पर पर्यटकों को गांव से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग ने भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन
Dekho mera desh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने गांव दर्शन योजना बनाई है। योजना के तहत 230 देशी-विदेशी पर्यटक गंगा तट वाले गांवों की सैर करेंगे। इस दौरान पर्यटक गांवों में रहकर ग्रामीण जीवन शैली, खान पान, संस्कृति और लोककला रूबरू होंगे। इसके लिए प्रदेश में वाराणसी और प्रयागराज में गंगा नदी के तट वाले गांवाें को चयनित किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nagari pracharini sabha: आज खुलेगा विश्वप्रसिद्ध आर्यभाषा पुस्तकालय का ताला, HC के आदेश पर गठित हुई कमेटी

कार्यक्रम प्रभारी पीयूष पंडित के मुताबिक भारत की ग्रामीण संस्कृति आज भी देशी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। देखो मेरा देश की तर्ज पर पर्यटकों को गांव से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग ने भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 27 जुलाई को शुरू होगा। इसमें पर्यटकों ग्रामीण इतिहास और वर्तमान स्वरूप की जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों की सैर की शुरूआत वाराणसी के गंगा घाट और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भ्रमण से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें