फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी, दो अप्रैल को अगली सुनवाई

Wed, 01 Apr 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में  बचाव पक्ष की बहस जारी है। अदालत ने शेष बहस के लिए 2 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी विधायक अभय सिंह की ओर से अधिवक्ताओं ने बहस जारी रखी। अदालत ने शेष बहस के लिए 2 अप्रैल की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी वाहन से जौनपुर जा रहे थे। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर में टकसाल सिनेमा के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

इसमें धनंजय सिंह, उनके गनर व चालक समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने विवेचना के बाद विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई अंतिम चरण में चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें