फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर भी जमकर खरीदारी, भाई दूज तक रहेगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सतरंगी नजारों के बीच दीपावली की रात दीपक-झालरों की जगमग और बम-पटाखों के धूम-धड़ाके से रोशन होगी। छोटी दीपावली पर शनिवार को सजा सज्जा के सामानों के साथ पटाखों की जमकर खरीदारी की गई। कारोबारियों को उम्मीद है कि भाईदूज तक यह उत्साह रहेगा। चटाई, बीड़ी बम, फुलझड़ियां और अनार फूटेंगे और सतरंगी नजारों से पट जाएगा आसमान। बनारस के पटाखा बाजार में छोटा भीम, ओगी, स्पाइडर मैन, बिल्लो बम, अनारकली ऑफ आरा और शिवाकाशी की फुलझड़ी का जलवा है। इनकी मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में पिछले साल पटाखा कारोबार लगभग सवा सौ करोड़ रुपये का था वहीं इस बार इसके 150 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है। छोटी दिवाली पर खरीदारी में आई तेजी से कारोबारी उत्साहित नजर आए। बेनियाबाग, मच्छोदरी पार्क, डीरेका मैदान, नाटी इमली समेत शहर के 18 जगहों पर पटाखे की बिक्री दूसरे दिन तेज रही। छोटी दीपावली के दिन बाजार में सुबह से ही ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
पटाखों की कई वैरायटी
पटाखा कारोबारी नौशाद ने बताया कि पटाखा बाजार में इस बार वैरायटी तो बहुत है। सादा और रंगीन फुलझड़ी 10 से लेकर तीन सौ रुपये, चरखी 10 से 50, बम 20 से 32 हजार, राकेट सौ से लेकर 15 सौ, अनार तीन सौ से 1750 रुपये डिब्बा और बंदूक 20 से लेकर 120 रुपये में उपलब्ध है। बिल्लो बम पांच सौ रुपये, पैराशूट बम सात सौ रुपये, बुलेट बम 80 रुपये, महावीर फुलझड़ी 70, तीन टाप आवाज भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें