फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से मौत का ग्राफ बढ़ा, दो दिनों में चार की गई जान, अब तक 278 की मौत

Fri, 06 Nov 2020 11:36 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के संक्रमित मरीजों के साथ ही एक बार फिर धीरे-धीरे मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती दो दिन में चार मरीजों की मौत हो गई है। इधर शुक्रवार को डीएलडब्ल्यू, लहरतारा, रामनगर आदि इलाकों से कुुल 98 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा कम करने के शासन-प्रशासन के निर्देशों का अभी असर नहीं दिख पा रहा है। बीच में जहां मरने वालों की संख्या में कमी आ गई थी, वहीं एक बार फिर से कोरोना से मौत का ग्राफ बढ़ने लगा है।

विज्ञापन

बीएचयू में भर्ती औसानगंज निवासी 55 वर्षीय, शिवपुरवा निवासी 58 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल, रामनगर सहित अलग-अलग जगहों से 3785 सैंपल लिए गए जबकि 2998 सैंपल की रिपोर्ट मिली।

इस दौरान नरिया, बनारस प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल महमूरगंज, डीएलडब्ल्यू, डिफेंस कालोनी फुलवरिया, मंडलीय अस्पताल, लहरतारा कबीर मठ की गली, रामनगर अस्पताल, छितौनी बच्छाव, 39जीटीसी, लोहता, मड़ौली, शिवपुर, 33 बटालियन पीएसी, आईआईटी बीएचयू, लोहता आदि जगहों पर मरीज मिले हैं। 51 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। कुल 17301 में 16372 डिस्चार्ज, 278 की मौत के बाद 651 एक्टिव मरीज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें