फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: भोजन में छिपकली-शीशा मिलने पर डीन से नाराजगी, वार्डेन से मांगा गया जवाब

Sat, 30 May 2026 02:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में मेस के खाने में छिपकली और पराठे में शीशे का टुकड़ा मिलने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर वार्डेन से जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में मेस के खाने में छिपकली और पराठे में शीशे का टुकड़ा मिलने के बाद छात्र अधिष्ठाता ने हॉस्टल प्रशासन से जवाब मांगा है। दूसरी ओर न्यू पीजी गर्ल्स छात्रावास की मेस में परोसे गए दही में छिपकली मिलने की बात भी सामने आई है। शुक्रवार को एबीवीपी संगठन की ओर से मेस व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बताते हुए छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि दो दिन पहले विज्ञान संस्थान के डालमिया हॉस्टल की मेस में बनी सब्जी में मरी हुई छिपकली मिली थी और बृहस्पतिवार को न्यू पीएचडी गर्ल्स छात्रावास की मेस में परोसे गए पराठे में कांच का टुकड़ा पाया गया था। वहीं कुछ दिन पहले पीजी हॉस्टल में दही में भी छिपकली मिली थी। 

विज्ञापन

मेस संचालकों के साथ ही निगरानी व्यवस्था की विफलता

एबीवीपी ने कहा कि यह सिर्फ मेस संचालकों की लापरवाही नहीं, बल्कि निगरानी व्यवस्था की विफलता है। विश्वविद्यालय प्रशासन को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

फीस ले रहे तो सुरक्षित भोजन कराना प्राथमिक जिम्मेदारी 
इकाई सहमंत्री विकास कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से नियमित रूप से मेस शुल्क लेता है, इसलिए छात्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें