इस दौरान देश में लॉकडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय विमानों का आवागमन बंद था। इस कारण शव नहीं लाया जा सका। परिवार वालों ने काफी प्रयास किया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बडे़ भाई रामभरोस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुुहार लगाई। रक्षा मंत्री ने शव वापस लाने और उचित मुआवजा दिलाने के लिए विदेश मंत्री को पत्र लिखा।
इसके बाद सेना के विमान से शव को दिल्ली लाया गया और सोमवार को शव गांव पहुंचा। महातिम की शादी मार्च 2014 में सैदुपुर निवासी चंद्रिका की पुत्री अंजना विश्वकर्मा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे आयुष (6) और गरिमा (3) हैं।