फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सुबह- सुबह सड़क पर युवक का शव देख चौंक गए लोग, दूध मंडी के पास हादसे में हुई युवक की मौत

Tue, 14 Oct 2025 11:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के कैंट क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार तिराहे पर दूध मंडी के पास सोमवार देर रात वाहन की चपेट में आने से बल्लू (40) की मौत हो गई। सिर, हाथ और पैर बुरी तरह कुचल गए थे। मंगलवार सुबह कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। कचहरी गोलघर निवासी बल्लू के भतीजे कल्लू ने पुलिस को बताया कि चाचा नशे के आदी थे। काफी पहले अपना मकान बेच चुके थे। अक्सर नशे में चौराहों और मंदिरों के आसपास घूमते थे।

बल्लू के भाई संजय का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि बहन सुनीता शिवपुर के कांशीराम आवास में रहती हैं। आशंका है कि रात में नशे में धुत होने के कारण किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुए और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हाे गई।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी वाहन की चपेट में आने बल्लू की मौत हुई है। आसपास के सीसी कैमरे भी खंगाले गए। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सड़क हादसे में घायल युवक की चार दिन बाद मौत, सड़क पर शव रखकर घरवालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें