कोनिया स्थित गंगा प्रदूषण प्लांट के पंपिंग स्टेशन के अंदर बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। पंप आपरेटिंग में लगे कर्मचारियों की नजर जब लाश पर पड़ी तो उन्होंने पंप बंद कर घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा प्रदूषण प्लांट के कर्मचारियों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला। शव करीब चार पांच दिन पुराना और तेज दुर्गंध उठ रही थी। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान थे। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को गंगा प्रदूषण के पास नाले में फेंक दिया गया। शव नाले के रास्ते बहते हुए पंपिंग सेट में पहुंच गया। आदमपुर पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। ब्यूरो -
घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
मिर्जामुराद। कोसड़ा गांव स्थित हाईवे पर रविवार की रात घायल रखौना गांव निवासी बृजेश पाल (30) की मंगलवार रात मौत हो गई। कुत्ते को बचाने में बृजेश बाइक लेकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रखौना गांव निवासी बृजेश पाल एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। संवाद
दर्शनार्थियों का पर्स चुराने का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। दर्शनार्थियों का पर्स चुराने के आरोपी को चौक पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कब्जे से 20 हजार नकद, आधार कार्ड आदि सामान बरामद हुआ। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी आंध प्रदेश के कृष्णा का रहने वाला सैक युसूब है। आरोपी के पास से पर्स और 20 हजार नकदी बरामद हुआ। संवाद